विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनायें.....
राष्ट्र भाषा हिंदी!
सबकी अपनी-अपनी भाषा,
मेरी भाषा हिंदी है,
आओ इसको गले लगाएँ,
ये माथे की बिंदी है।
देश आजाद कराने में ये,
अहम भूमिका निभाई है।
इसके ऋण को कभी न भूलो,
इसमें सबकी भलाई है।
पढ़ना-लिखना इसमें सरल है,
जल्दी समझ में आती है।
बाहर के देशों में अब ये,
पढ़ी -लिखी खूब जाती है।
कम्प्यूटर की दुनिया में भी,
ये अपनी धाक जमाई है।
रोजी- रोटी का जरिया बनकर,
घर बहुतों का सजाई है।
अंग्रेजी की चमक -दमक में,
हम न अपना मूल गंवाएँ।
आज सभी व्रत ले ये मन में,
हिंदी को सिरमौर बनाएँ।
रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई
Sachin dev
11-Jan-2023 06:09 PM
Well done
Reply
Gunjan Kamal
10-Jan-2023 11:19 PM
शानदार
Reply